शिमला 14 जुलाई, 2025
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से भेंट की, हिमाचल की ऋण सीमा बढ़ाने का आग्रह किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति से अवगत करवाया और राज्य की ऋण सीमा बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने हाल ही में राज्य में हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से हुए भारी नुकसान की जानकारी दी और केंद्र से राज्य को सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्रालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रभोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह भी उनके साथ उपस्थित थे।