राष्ट्रीय
जंगेशू मार्ग भी भूस्खलन के चलते बंद, खुलने पर कसौली से चंडीगढ़ की ओर डायवर्ट होगा ट्रैफिक
नेशनल हाईवे-5 पर चक्की मोड़ पर भूस्खलन, एक लेन से हो रहा यातायात संचालित

सोलन मदन शर्मा 29 जून
परवाणू क्षेत्राधिकार के तहत नेशनल हाईवे-5 पर चक्की मोड़ के पास भारी भूस्खलन के कारण सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते मार्ग पर फिलहाल केवल एक लेन से ही यातायात संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई है।
वहीं, वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग होने वाला जंगेशू रोड भी भूस्खलन की चपेट में आने से बंद हो गया है। प्रशासन द्वारा सड़क को साफ करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जैसे ही यह मार्ग बहाल होगा, कसौली से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को इसी मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वर्तमान स्थिति को देखते हुए सावधानी से यात्रा करें और अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर न जाएं।