*हिमाचल पहुंची 24 नई वोल्वो बसें, तारादेवी डिपो में खड़ी, सीएम दिखाएंगे हरी झंडी*

शिमला। मदन शर्मा 27 जून

हिमाचल प्रदेश से वृंदावन, अयोध्या, जयपुर, अमृतसर के लिए नई वोल्वो बस सेवाएं शुरू हो सकती हैं। एचआरटीसी के पास नई वोल्वो बसें आ गई हैं। वीरवार को बंगलूरू से वोल्वो बसों का बेड़ा शिमला पहुंच गया है और इसमें सभी 24 बसें यहां आ गई हैं। अब जल्दी ही मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इन बसों को नए निर्धारित होने वाले रूटों पर रवाना करने के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। सूत्रों के अनुसार एचआरटीसी के विचार में है कि वृंदावन, अयोध्या, जयपुर व अमृतसर के लिए वोल्वो बसों को चलाया जाए। हालांकि इसपर अभी फैसला होना है लेकिन सूत्र बताते हैं कि इन नए रूटों को नई वोल्वो बसों से जोड़ा जा सकता है। वैसे बताया जा रहा है कि पुरानी वोल्वो बसों का फ्लीट जिसमें कुछ गाडिय़ां कंडम हो गई थीं उनकी रिप्लेसमेंट नई वोल्वो से की जाएंगी। कुछ रूटों पर इन गाडिय़ों को बदला जाएगा। इसके साथ दिल्ली के लिए नई वोल्वो बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली के लिए कई रूट बंद पड़े हुए हैं जिनको दोबारा से चलाया जा सकता है। क्योंकि दिल्ली के लिए वोल्वो बसों की काफी ज्यादा डिमांड रहती है लेकिन वहां पुरानी बसों को बंद कर दिया गया था। अब क्योंकि नई बसें आ गई हैं तो पुरानी बसें रिप्लेस कर दी जाएंगी। इसके साथ सूत्रों की मानें तो राजधानी को जिला मुख्यालयों से कनेक्ट करने का भी मामला विचाराधीन है। सरकार ने इसे लेकर भी एलान किया था कि विभिन्न जिला मुख्यालयों से राजधानी को वोल्वो बसों से जोड़ा जाएगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Scroll to Top