मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना

शिमला                                         11 जुलाई, 2025

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जान

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का दौरा किया और नम्होल के पास आज तड़के हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों को तुरंत और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए

वर्तमान में 32 घायल यात्री एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन हैं, जबकि बस चालक को मार्कंड स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण निजी बस पंजाब के नूरमहल से दर्शन कर लौटते समय दरलगाट जा रही थी।

जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई और नियमों के अनुसार अंतरिम राहत राशि भी वितरित की।

मुख्यमंत्री के साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, पवन ठाकुर, संजीव गुलेरिया और गौरव शर्मा, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top