प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध – विनोद सुल्तानपुरी

ब्रह्मू राम सरेना सोलन दिनांक 26.07.2025
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विनोद सुल्तानपुरी आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के कोठी चावला वार्ड में राजकीय प्रारंभिक विद्यालय भवन के निर्माण कार्य की आधारशिला रखने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा के महत्व को समझते हुए प्रदेश सरकार द्वारा सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी भाषा में पढ़ाई अनिवार्य की गई है। इससे जहां बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा वहीं उनके भविष्य के लिए अपार सम्भावनाएं बढ़ाएगी।
विधायक ने इस अवसर पर पाठशाला के लिए भूमि दानकर्ता नारायण सिंह नेगी को सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया।
बीडीसी सदस्य देवेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।
कृषि उपज विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, ग्राम पंचायत शडियाणा की प्रधान सपना ठाकुर, ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्रधान हरीश कुमार, ग्राम पंचायत हरिपुर के उप प्रधान अफजल बेग, ग्राम पंचायत शडियाणा के उप प्रधान हरदेव ठाकुर, खण्ड विकास अधिकारी रमेश शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान सुमन ठाकुर, वार्ड सदस्य निर्मला कुमारी, सुषमा कुमारी, बाबूराम, रमेश कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ कसौली के अध्यक्ष संजय ठाकुर, कसौली सेवा दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, धनीराम ठाकुर, करण सिंह ठाकुर, कपिल भाटिया, देवराज, विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Scroll to Top